गिरिडीह के बगोदर में जमीन विवाद को लेकर हिसंक झड़प में 18 जख्मी
गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के करम्बा गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में एक-दुसरे के खून के प्यासे हो गए। और दोनों पक्ष में झड़प ऐसा हुआ कि 10 लोग गंभीर रुप से तो 8 आठ लोग मामूली रुप से जख्मी हो गए। घटना रविवार की देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। लेकिन बगोदर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दुसरे दिन सोमवार को हुआ। वैसे इस हिंसक झड़प में तीन बाईक भी क्षतिग्रस्त हुआ। दुसरे दिन सोमवार को जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, और पूरे मामले की जानकारी लिया।

जबकि घायलांे को इलाज के लिए स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। इधर घायलों में एक पक्ष से पूरन महतो, शुकर महतो, आशीष कुमार, विश्वनाथ महतो और मदन महतो शामिल है। जबकि दुसरे पक्ष से जीवाधन साव, सुरेश साव, संतोष साव, जागेशवर साव, छोटी साव, महेश साव, केवली देवी समेत अन्य घायल है। जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से जख्मी पूरन, आशीष समेत अन्य को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों में हिंसक झड़प का कारण बना एक आवागमन का रास्ता। जिसे लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुआ। जिसमें एक साथ 18 लोग जख्मी हो गए।