LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

हीरोडीह के भोलापुर पहाड़ी के पास मिला ट्रैक्टर चालक का शव

  • पर्सन ओपी के खिजरसोटा का रहने वाला था मृतक, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। गिरिडीह के हीरोडीह थाना इलाके के भोलापुर पहाड़ी के समीप उपेंद्र राम उर्फ कारू राम का शव संदिग्ध हालात में बुधवार की सुबह मिला। मृतक ट्रैक्टर चलाता था और धनवार थाना के पर्सन ओपी के खिजरसोटा का रहने वाला था। युवक उपेंद्र राम की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक उपेंद्र राम हर रोज ट्रैक्टर चलाता था और बुधवार की सुबह भी मृतक अपने ट्रैक्टर लेकर ही निकला था। लेकिन कुछ घंटो बाद उसका शव भोलापहड़ी के पास पाया गया। इधर हीरोडीह थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की छानबीन में जूट गई है।

Please follow and like us:
Hide Buttons