LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ और चतरो के खेतुडीह में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

  • नवलसाही से घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा, भेलवाघाटी के दुलारी गांव के रहने वाले थे मृतक उदय कुमार

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ चतरो मेन रोड के खेतुडीह में शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके के दुलौरी गांव निवासी उदय कुमार राय और देवरी के धनुकडीह गांव निवासी विकास राय दोनों कोडरमा के नवलसाही से वापस अपने अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब दोनो बाइक से खेतुडीह मोड पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने दोनो के बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उदय राय की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि विकास राय गंभीर रूप से घायल हो गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons