LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अज्ञात सवारी वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ सांझलु हांसदा

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरमसिया मोड़ चंदौरी तिसरी मुख्य मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे एक अज्ञात सवारी वाहन के चपेट में आने से सांझलु हंसदा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह झारखंड बिहार सीमावर्ती नक्सल प्रभावित मंसाडीह पंचायत के बिरनी गांव का रहने वाला है और घटना में उसका दाहिना पैर कुचला गया है। तिसरी प्रखंड जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने अपनी निजी वाहन से राजकीय अस्पताल लाकर इलाज कराया। सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नटराजन द्वारा इलाज के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया गया घायल युवक तिसरी हाट बाजार से अपने घर वापस जा रहा था इसी बीच रास्ते में घटना घटी ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons