देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल, डीसी एसपी ने किया स्वागत
- करीब 20 मिनट रूकने के बाद देवघर के लिए रवाना हुए राज्यपाल, सुरक्षा को लेकर थे पुख्ता इंतेजाम
गिरिडीह। झारखंड के राज्यपाल रमेश बेस शनिवार को देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। नये सक्रिट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राज्यपाल रमेश बेस का डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू और एएसपी हरीश बिन जमा ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने डीसी से जहां जिले में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली, वहीं एसपी से विधि व्यवस्था पर खास जिक्र किया और पूरी जानकारी ली। राज्यपाल इस दौरान गिरिडीह में करीब बीस मिनट तक रुके और उसके बाद देवघर के लिए रवाना हो गए।

इधर राज्यपाल के आगमन को लेकर गिरिडीह पुलिस सुबह से ही चौकस थी। शहर के विभिन्न चौक चोराहों पर ट्रेफिक को दुरूस्त किया गया था। वहीं सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतेजाम थे। सियासी हलचल को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन राज्यपाल की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती थी। लिहाजा, सर्किट हाउस के भीतर कुछ देर के लिए प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था।