दलितों को बेघर किए जाने के खिलाफ गिरिडीह भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दिया धरना
गिरिडीहः
पलामू में एक समुदाय के दंबगो द्वारा दलितों को बेघर किए जाने का आक्रोश भाजपा में बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गिरिडीह भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शहर में धरना देकर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी किया। धरना में जमुआ विधायक केदार हाजरा के साथ मोर्चा के नेता प्रकाश दास, पूर्व मेयर सुनीन पासवान, रणबहादुर पासवान भी शामिल हुए। मौके पर विधायक हाजरा ने कहा कि हेमंत सरकार अब तुष्टीकरण की राजनीति के कारण झारखंड को एक साजिश के तहत इस्लामीकरण करने पर तुली हुई है। आने वाले दिनों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। इस बीच धरने को पूर्व महापौर सुनील पासवान और प्रकाश सेठ ने भी संबोधित किया। जबकि धरने में अरुण हाजरा, पिंटू पासवान, कामेशवर पासवान, चैता दास, अशोक दास, सुरेश दास, संजीत सिंह पप्पू, अंग्रेज हाजरा, अमित पासवान, अमर तूरी, भरत हाजरा, संतोष गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।




