गायत्री शक्तिपीठ में हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन
- जिले के 6 प्रखंडों में 24 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करने का लिया गया निर्णय
गिरिडीह। शहर के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता गायत्री परिवार जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह एवं गायत्री चेतना केंद्र तिसरी के संचालक हरि गोप ने संयुक्त रूप से किया। वहीं संचालन नरेश प्रसाद यादव एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विचार गोष्ठी में जिले के सभी प्रखंडों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विचार गोष्ठी में सबसे पहले जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड संयोजकों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। विवेचन के बाद पूरे जिले के गायत्री परिजनों ने सर्वसम्मति से जिले के 6 प्रखंडों बेंगाबाद, डुमरी, राजधनवार, सरिया, गावां एवं बिरनी प्रखंड में वर्ष 2023 के मार्च एवं अप्रैल माह में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराने का निर्णय लिया। साथ ही यज्ञ के सफल संचालन हेतु यज्ञ समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया। सभी स्थानों पर अलग से विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
विचार गोष्ठी में सतीश कुमार, दर्शन पंडित, भागीरथ प्रसाद सिंह, तुलसी पंडित, काशी प्रसाद, दयानंद प्रसाद, भागवत जायसवाल, मनोज शर्मा, अनिल साहू, राम प्रसाद नायक, संजय चौरसिया, किशुन महतो, हरिहर मंडल, विशेश्वर साहू, राजेश कुमार, रेखा देवी, मनोरमा जायसवाल, सुमन गुप्ता, पूनम बर्नवाल, पार्वती बरनवाल, उर्मिला बरनवाल, जय प्रकाश राम सहित दर्जनों लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।