LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अंकिता हत्याकांड को लेकर कोडरमा में भी दिखा आक्रोश

  • भाजपाईयों ने निकाला आक्रोश रैली, हत्यारे को फांसी देने की मांग
  • भाजपाईयों ने कहा हेमंत सरकार में बढ़े महिलाओं से बलात्कार व हत्या की घटनाएं

कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा एक आक्रोश रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया। जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आई है तब से महिलाओं का उत्पीड़न, महिलाओं का बलात्कार और हत्याओं का बोलबाला हो गया है। अंकिता हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अशोका होटल के सामने सांसद कार्यालय से स्टेशन रोड होते हुए डॉक्टर गली, विश्वनाथ मोदी चौक होकर झंडा चौक तक आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें हेमंत सरकार हाय-हाय, झारखंड मुक्ति मोर्चा मुर्दाबाद, अंकिता को न्याय दो… अंकिता के हत्यारे को फांसी दो के बैनर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता चल रहे थे और नारे लगाए जा रहे थे।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है गुंडागर्दी चरम पर है महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि अंकिता के हत्यारे को फांसी दे और अंकिता को न्याय दिलाए। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है इस सरकार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। इसका परिणाम देखिए अपराध का ग्राफ कहां चला गया, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। लड़कियो की घर में घुसकर हत्या कर दी जा रही है। अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा उठ जाना समाज और राज्य के हित में नहीं है। इसलिए हम जनता को ही आगे बढ़कर सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि त्वरित न्यायालय गठित कर अंकिता को इंसाफ मिले और हत्यारे को फांसी की सजा हो।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, रमेश हर्षधर, मानिकचंद सेठ, रामबालक चौधरी, कोडरमा मंण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पाल, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, इंद्रदेव मोदी, सुमित चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजप्रताप मेहता, ईश्वर मोदी, सांसद प्रतिनिधि पंकज वर्णवाल, कल्टु सरकार, बिनोद सिन्हा, पिन्टु मजुमदार, नीरज कर्ण, अमर सिंह, राजकिशोर प्रसाद, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित जयसवाल, महेश राम, पियुष सहल, अविनाश चंद्रवंशी, विजय राम, रवि यादव, भोला चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीता लोहानी, सविता देवी, पिंकी जैन, रेखा भदानी, पुष्पा वर्मा, संजय यादव, मदन मोदी, अमन कपसिमे, शंकर सिन्हा, सागर खान, कुंज बिहारी त्रिवेदी नारायण सिंह अंकित कुमार गुप्ता, राजेश वर्मा, निरंजन कसेरा, सोनु चन्द्र वंशी, अरविंद वर्णवाल, अनिरुद्ध चक्रम, सुधीर सेठ, सुभाष यादव, नन्द लाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons