मंहगाई को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने लगाई चौपाल
- लोगों के बीच बांटे पर्चे, कहा 2014 के बाद महगाई में हुई अप्रत्याशीत वृद्धि
गिरिडीह। कांग्रेस के द्वारा महंगाई के खिलाफ 17 अगस्त से 23 अगस्त तक चलाये जा रहे हल्ला बोल अभियान के तहत डुमरी विधानसभा क्षेत्र में महेश प्रसाद भगत के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम के प्रभारी असंगठित मजदूर कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में लगाएं गए चौपाल में महंगाई पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों के बीच पर्चा भी बांटा गया। जिसमें वर्ष 2014 में जो कीमत गैस का 400 या 450 रूपए हुआ करती थी। वह वर्तमान में 1100 रूपए का हो गया है। सरसो तेल हो चाहे आटा हो चावल हो दाल हो सभी वस्तुओं में महंगाई का आलम छाया हुआ है। लोग खाना खाने के लिए तरस रहे हैं। खाने के लिए ना सब्जी मिल रहा है और न ही तेल मिल पा रहा है।ऐसे में लोगों को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए और आने वाले समय में कांग्रेस का साथ देना चाहिए।
Please follow and like us:




