LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

  • संगठन हमारी रीड़ है और संगठन ही सर्वाेपरि: अन्नपूर्णा

कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला कि एक संगठात्मक बैठक सांसद आवास चाराड़ीह मे हूई। बैठक मे मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुई। बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी तथा संचालन जिला महामंत्री अनुप जोशी ने किया। कार्यक्रम कि शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के द्वारा दिए गए कार्य को करना चाहिए। हमारी व्यस्त होने के कारण जितना संभव होगा सभी मंडलों में मेरा भी प्रवास होगा और कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकतम प्रयास करूंगी। संगठन हमारी रीड़ है संगठन सर्वाेपरि है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी का बखूबी एहसास है बावजूद संगठन के कार्यों में प्रयास करना है।

कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाना है। आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के 400 प्लस सीट का लक्ष्य को पूरा करना है। अनूप जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता तन मन से समर्पित होकर कार्य करें ,तो पार्टी में खुद उनका विकास हो जाता है। हम नारा लगाते थे भाजपा के तीन धरोहर अटल ,आडवाणी, मुरली मनोहर ।आज नरेंद्र भाई मोदी ,अमित शाह, राजनाथ जी का नारा लगाते हैं। समय के अनुसार दायित्व बढ़ता और कार्यकर्ता खुद निखर कर आ जाता है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, पुर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव,जिला उपाध्यक्ष देवनारायन मोदी, शिवेन्द्र नारायण सिन्हा, जयप्रकाश राम,जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, जिला मिडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, शोशल मिडिया प्रभारी आकाश वर्मा, पिन्टु भारती, महेन्द्र वर्मा, सुरज प्रताप मेहता, कामिनी देवी, बैजनाथ दास, कोडरमा ग्रामीण मंण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह, राजेश सिन्हा, नरेन्द्र पाल, सुरेन्द्र यादव, मुकेश राम, जयशंकर प्रसाद, शशि भूषण चौधरी, महेश वर्मा, द्धारिका राणा, देवेन्द्र कुमार, रामबालक चौधरी, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, मनोज साव, पवन सिंह, कविता कुमारी, सविता देवी, त्रिपुरारी सिंह, यमुना प्रसाद, महेश रजक,जगदीश मेहता, महादेव दास, नन्द किशोर सोनी, मनोज मेहता, कृष्णा साव, नीलकंठ मेहता, प्रदीप कुमार, चन्दन बर्णवाल, गौरव कुमार,प्रदीप पाण्डेय, दीपनारायण सिंह, बिरेंदर यादव आदि उपस्थित हुये।

Please follow and like us:
Hide Buttons