LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर पर कोर्ट जाने के क्रम में हुआ जानलेवा हमला

  • अपराधियो ने की तीन राउंड फायरिंग, बाल बाल बचे जेलर

गिरिडीह। गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर बुधवार को दो अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े गोली फायरिंग कर दी। हलांकि इस घटना में जेलर बाल बाल बच गये। घटना दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जब जेलर प्रमोद कुमार अपने व्हाइट रंग के सूमो गाड़ी से जेल से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात हमलावरों ने डांडीडीह पुल के समीप एक के बाद तीन राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार जेलर की गाड़ी में उनके ड्राइवर के साथ दो ओर लोगों के होने की बात सामने आई है। एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की घटना में तीनो गोली जेलर प्रमोद कुमार के सरकारी सूमो में लगी हैं। गाड़ी में लगे तीनो गोली के निशान भी साफ तौर पर दिख रहे है।

इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम के साथ कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए है। फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है की बाइक पर सवार दोनो अपराधी किस ओर फरार हुए है। घटनास्थल के समीप लगे कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons