LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गायत्री मंदिर में मनाया गया चार जोड़ो का विवाह दिवस, दो बच्चों का हुआ मंुडन संस्कार

  • विवाह दिवस मनाने से दांपत्य जीवन में हमेशा में बनी रहती है सुख शांति

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शहर के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें चार जोड़ों का विवाह दिवस मनाया गया, साथ ही दो बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर संस्कार परंपरा पर प्रकाश डालते हुए गायत्री शक्तिपीठ के प्रकाश मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विवाह दिवस मनाने से दांपत्य जीवन में हमेशा में सुख शांति बनी रहती है। कहा कि वर्तमान समय में यह देखा जा रहा है कि परिवार में पति पत्नी के बीच में भी प्रेम का अभाव हो गया है और विवाह बंधन में दरारे आ रही हैं। विवाह दिवस उत्सव के शुभ अवसर पर दंपत्ति के द्वारा विवाह के समय किए गए संकल्प को दोहराया जाता है। इससे एक तरफ से शादी का रिनुअल हो जाता है। इसके साथ ही 2 बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया। 5 वर्ष के पूर्व मुंडन संस्कार करने से बच्चे के मस्तिष्क का तीव्र गति से विकास करता है एवं स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर रोशनी देवी, पूनम राम, बीनू गुप्ता, जय प्रकाश राम सहित महिला मंडल के बहनों का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons