LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ऑपरेशन के एक घंटे बाद महिला की मौत, क्लिनिक छोड़ भागे कर्मी

  • राजिव हॉस्पिटल में बच्चेदानी का कराया था ऑपरेशन

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर के हनुमान मंदिर के आगे अवैध रूप से संचालित राजिव हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन के एक घंटे बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खरसान पंचायत के ललकीमाटीया गांव निवासी मो. निजाम अपनी पत्नी का बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने के लिए उक्त क्लीनिक में गया था। शनिवार को आऑपरेशन के लिए महिला को भर्ती करवाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे राजीव हॉस्पिटल में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के एक घंटे बाद महिला की मौत हो गयी।

महिला के पति ने कहा कि मौत होने के बाद भी कर्मी दिलाशा देते रहें कि मौत नहीं हुई है इसे रांची लेकर जाना पड़ेगा। बाद में बताया गया कि हार्ड अटैक से मौत हो गयी है। राजीव हॉस्पिटल के पर्चा में गावां सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार का नाम लिखा हुआ है। सूत्रों से पता चला कि डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार राजीव हॉस्पिटल में पार्टनर शीप में चलाया जा रहा है।

महिला की मौत के बाद कर्मी व चिकित्सक क्लिनिक खुला छोड़ कर फरार हो गये। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने बताया की वे अभी छुट्टी पर है। उनका नाम कैसे हॉस्पिटल के बैनर में लिखा है इस बात की उन्हें जानकारी नही है। कहा कि मामला जांच का विषय है। छुट्टी से लौटने के बाद जांच करेंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons