राजकुमार राज बने लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष
- दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनयन, लोगों ने दी बधाई
- रांची व रामगढ में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार ढंग से स्वागत
गिरिडीह। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झारखंड में पार्टी की कमान पार्टी के सबसे पूराने नेता राजकुमार राज के हाथों में सोंपा है। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में श्री राज को राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मन्नोनित किया है।

मौके पर श्री राज ने कहा कि जिस भरोसे के साथ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दायित्व सोंपा है उस पर वे खरा उतरने के साथ ही पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे। इधर श्री राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस क्रम में दिल्ली से लौटने के क्रम में रांची व रामगढ़ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज का जोरदार ढंग से स्वागत किया।