LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के देवरी मंे सड़क हादसे में साली की मौत, बहनोई जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चतरो मेन रोड में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला नूरजहां की मौत मौके पर हो गई। तो मृतिका के बहनोई खलील असंारी गंभीर रुप से जख्मी बताएं जा रहे है। मृतिका जिले के गांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी। जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इस दौरान ग्रामीण रोड जाम करते, इसे पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि उसके बहनोई को इलाज के लिए अस्पताल। जानकारी के अनुसार मृतिका नूरजहां गांवा के युसूफ अंसारी की पत्नी थी। और अपने बहनोई के साथ बाईक से परसाटांड से जमुआ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक खलील असंारी के बाईक को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में जहां नूरजहां की मौके पर मौत हो गई। वहीं खलील गंभीर रुप से जख्मी हो गया। पुलिस अब उस ट्रक का पता लगाने के प्रयास में है। जिसके टक्कर से नूरजहां की मौत हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons