अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक पेड़ से टकराया, घायल
- केंद तोड़ने गया किशोर पेड़ से गिरा, रेफर
गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के गावां तिसरी मुख्य पथ पर हड़हडा में एक बाइक सवार युवक रविवार दोपहर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 के माध्यम से घायल युवक को गावां सीएचसी ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया गया की तिसरी थाना क्षेत्र दानाखुटा निवासी धनेश्वर राय उम्र 22 वर्ष पिता झरी राय शराब के नशे में धूत होकर बाइक पर सवार होकर तिसरी से किसी काम को लेकर गावां आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर हड़हडा में किसी पेड़ से जा टकराया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गावां थाना क्षेत्र के मलहेत गांव में रविवार को केंद तोड़ने गया एक किशोर पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल किशोर मलहेत निवासी मनोज रजवार का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। परिजनों के अनुसार वह घर के बगल में स्थित पेड़ पर केंद तोड़ने अपने दोस्तों को साथ गया था। अमन ऊपर पेड़ पर चढ़कर केंद तोड़ रहा था और बाकी के दोस्त नीचे चुन रहा था। इसी बीच अचानक पेड़ की एक डाली टूट गई। जिससे वह नीचे गिर गया। बाद में उसे गावां अस्पताल में लाकर फर्स्ट ट्रीटमेंट के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अमन के शरीर के तीन चार स्थानों पर हड्डी टूट गया।