LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

बेटी के ससुराल से बिहार लौट रहे परिवार की महिला के साथ युवकों ने चैन और नगदी छीना, किया मारपीट

गिरिडीहः
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह काॅलेज रोड स्थित न्यू गिरिडीह स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम कुछ युवकों ने एक महिला के साथ दुव्र्यवहार किया। और उसके गले से सोने का चैन छीनते हुए डेढ़ लाख छीनकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद एक साथ दो थानों की पुलिस बेंगाबाद और मुफ्फसिल की पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी विनय राम और प्रदीप कुमार दोनों ही घटनास्थल पहुंचे। और पूरे मामले की जानकारी ली। लेकिन तब तक सारे फरार हो चुके थे। पीड़ित महिला ने दोनों थानों की पुलिस को बताया कि एक युवक ने उनके साथ बदसलूकी किया और गले से सोने का चैन छीनने के साथ पर्स में रखे डेढ़ लाख लेकर फरार हो गया। वैसे बेंगाबाद थाना की पुलिस हरकत में आई, और कुछ देर ही दो युवकों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। दोनों के इस घटना में शामिल होने की बात कही जा रही है। जिन दो युवकों को हिरासत में पुलिस ने लिया। उसमें एक युवक का नाम मीतू मंडल बताया जा रहा है। तो दुसरी तरफ पुलिस किसी के हिरासत में लेने की बात से फिलहाल इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार मीतू मंडल अपने कुछ साथियों के साथ न्यू गिरिडीह स्टेशन इलाके में राहगिरों से छीनतई ही करता है।
जानकारी के अनुसार बिहार के बिहार शरीफ से एक परिवार शहर के शास्त्री नगर में बेटी के रिस्पेशन में शामिल होने गिरिडीह पहुंचा था। और शुक्रवार को सभी वापस जा रहे थे। वापस लौटने के क्रम में बिहार शरीफ का यह परिवार न्यू गिरिडीह स्टेशन के समीप किसी जमीन को देखने जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक स्कूटी पर सवार हो एक लड़की उधर से गुजर रही थी। गुजरने के क्रम में बिहार शरीफ के इस परिवार की गाड़ी लड़की के स्कूटी से टकराई। इस दौरान गाड़ी के चालक ने स्कूटी सवार लड़की से माफी मांगा। बात यहां तक खत्म होने को ही था, कि कुछ युवक वहां नशे के हालत में पहुंचे, और गाड़ी में सवार लोगों के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। तो एक युवक ने गाड़ी में बैठी महिला के गले से सोने का चैन छीना, और डेढ़ लाख भी छीन लिया। इस बीच जानकारी मिलने तक गिरिडीह काॅलेज के समीप पुलिस सहायता केन्द्र के पदाधिकारी प्रमोद कुमार पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। लेकिन तब सारे आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इधर पीड़ित महिला से आवेदन लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons