छीनतई और चोरी के दो अलग-अलग मामले में गिरिडीह पहुंची हैदराबाद और दिल्ली पुलिस
- तीन आरोपियों को गिरिडीह से दबोचा, सोने का चैन और रूपये बरामद
- हैदराबाद में चाय बेचने का करते थे काम
गिरिडीह। दो राज्यों की पुलिस पिछले 24 घंटे के भीतर गिरिडीह आई और छीनतई और चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तेलंगाना के हैदराबाद के बालनगर थाना की पुलिस ने जमुआ के मेडिनिटांड़ गांव में जमुआ पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गांव के विष्णुदास और बीरू दास को गिरफ्तार किया। अब दोनो का ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी में जुटे हुए है। दोनो आरोपियों के पास से सोने का चौन भी बरामद कर लिया गया है। जिसे दोनो ने हैदराबाद में एक वृद्ध महिला से छीन लिया था। दोनो ने इस घटना को एक बाइक स्नेपर के दौरान अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी हैदराबाद में चाय बेचने का काम करते थे। बीते 26 अप्रैल को बीरू और विष्णु दास ने चाय बेचने के बाद हैदराबाद के बालनगर थाना में बाइक चलाने के दौरान सुनसान इलाके से गुजर रही वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनतई की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वृद्ध महिला ने बालनागर थाना में केस दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू किया और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो फुटेज में जमुआ के यही दोनो आरोपी घटना को अंजाम देते दिखे। इसके बाद बालनगर थाना की पुलिस सोमवार को गिरिडीह आई और जमुआ पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दोनो आरोपियों को दबोच लिया।
इधर चोरी का दूसरा मामला दिल्ली के केशवपुरी से जुड़ा बताया जा रहा है। केशवपुरी थाना इलाके के किसी सेठ के घर गिरिडीह के देवरी थाना के बरवाडीह गांव निवासी सुदामा प्रसाद पिछले दस सालों से काम कर रहा था। काम में दौरान ही कुछ दिन पहले आरोपी सुदामा ने सेठ के घर के कमरे से दो लाख की चोरी कर देवरी आ गया। वैसे देवरी लौटने के बाद आरोपी सुदामा ने मामले की जानकारी भी परिजनों को दिया। उसके परिजनों ने पूरी सुनने के बाद सुदामा को फटकार लगाया और चोरी करने का कारण पूछा। इस पर सुदामा ने बताया की देवरी के बरवाडीह से वो कुछ लोगों से कर्ज लिया है।
लिहाजा, इसी कर्ज को चुकता करने के लिए उसने सेठ के घर से दो लाख की चोरी की। पूरी बात सुनने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी देवरी थाना पुलिस को दिया। इस बीच सोमवार की देर शाम दिल्ली के केशवपुरी थाना की पुलिस देवरी पहुंची और देवरी थाना के सहयोग से आरोपी सुदामा प्रसाद को दबोचा और उसके पास रखे 1 लाख 95 हजार बरामद किया।




