LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कर्पूरी ठाकुर का जीवनी निराश राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश: राजकुमार राज

  • 24 जनवरी को मनाई जायेगी स्व. ठाकुर की जयंती

गिरिडीह। आगामी 24 जनवरी को लोजपा द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान जिलेभर में कई जगहों पर समारोह की औपचारिकता पूरी की जाएगी। ऐसे अवसरों पर आज की राजनीतिक स्थिति से निराश राजनीतिक कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मन ही मन कुछ संकल्प लेना चाहे तो अभी उनकी निराशा देर सवेर दूर हो सकती है। उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने प्रेस बयान जारी कर कहा।

उन्होनंे कहा कि इन दिनों राजनीतिक कार्यकर्ता इस बात पर रोना रोते पाए जाते हैं कि पैसा खास वंश और जाति बल के बिना राजनीति में आगे बढ़ना आज असंभव हो गया है। ऐसे में उनके लिए यह जानना जरूरी है कि कर्पूरी ठाकुर के पास इन तीनों में से कुछ भी नहीं था फिर भी यह बिहार की राजनीति व सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे। हालांकि उनके जीवन काल में भी बहुत सारी चीजों की कमी थी और उनके भी बहुत सारे प्रतिद्वंदी थे, लेकिन उनसे भी उन्होंने लड़ा और जीत हासिल किए। यह अलग बात है कि आज पैसा जाति और वंशवाद का विभत्स रूप सामने दिख रहा है। फखरपुर ठाकुर ने खुद में जो कुछ खास गुण विकसित किए थे उसके लिए आज भी कोई पैसे नहीं लगते।

कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ईमानदार, विनम्र, धैर्यवान और मेहनती इंसान थे। उन्होंने सर जमीन से अपना संपर्क लगातार कायम रखे। कोई राजनीतिक कार्यकर्ता यह सारे गुण खुद में विकसित कर ले तो बाकी कमियों की छतिपूर्ति स्वतरू हो सकती है।

कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर का जीवन निराश राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश है। जो भी राजनीतिक में अपना कदम रखना चाहते हैं या कदम रख चुके हैं यदि कर्पूरी ठाकुर के बताएं मार्गाे पर चलेंगे और अनुसरण करेंगे तो हमारा पूर्ण विश्वास है कि निश्चित रूप से एक बड़ी राजनीतिक के रूप में उतरेंगे।
…………………………………….

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons