गिरिडीह के डाड़ीडीह में मिट्टी का दीवार गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत, दुसरी बच्ची जख्मी
गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह में बुधवार की शाम मिट्टी का दीवार गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। तो जीना प्रवीण गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। क्योंकि मृत बच्चा सलमान अंसारी की उम्र महज ढाई साल ही था। हालांकि घटना के बाद दोनों बच्चों के परिजन आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल में चिकित्सक ने ढाई साल के बच्चे सलमान के मौत की पुष्टि किया। इस दौरान परिजन मृत बच्चे का शव लेकर तुंरत सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी घटनास्थल पहुंचे। और पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार डाड़ीडीह गांव निवासी कलाम अंसारी का बेटा सलमान और कलीम अंसारी की बेटी जीना प्रवीण घर के आंगन में ही थी। इसी दौरान एक ही घर के मिट्टी का दीवार गिरा। दीवार में पानी के अधिक रिसने के कारण दीवार कमजोर हो गया। जिसके कारण दीवार के गिरने की बात कही जा रही है। जिसके चपेट में दोनों बच्चे आ गए। पुलिस की मानें तो सलमान की मौत मौके पर होने की बात कही जा रही है। जबकि गंभीर रुप से जख्मी जीना प्रवीण का इलाज किया जा रहा है। लेकिन परिजन घायल जीना का इलाज कहां करा रहे है। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है।