LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के अतिवीर समूह के फैक्ट्री में फर्निश हुआ ब्लास्ट, तीन मजदूर गंभीर रुप से झुलसे

गिरिडीहः
गिरिडीह के अतिवीर टीएमटी समूह के फैक्ट्री में गुरुवार की शाम फर्निश में ब्लास्ट होने से तीन मजदूर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को छिपाने का भी प्रयास करते देखा गया। लेकिन जब मजदूरों को परेशानी अधिक होना शुरु हुआ, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने तीनों मजदूरों को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां तीनों को इलाज चल रहा है। इसमें दो मजदूर तरुण कुमार और अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी तीनों मजदूर अलग-अलग राज्यों के है। गंभीर रुप से जख्मी मजदूर तरुण कुमार जहां तेलगांना का है तो वहीं अमित कुमार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। वैसे फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले को मुफ्फसिल थाना पुलिस से भी छिपाया गया। क्योंकि जानकारी लेने पर पुलिस ने ऐसे किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित अतिवीर समूह के फैक्ट्री में गुरुवार की शाम ब्लास्ट फर्निश के समीप एक साथ कई मजदूर काम कर रहे थे। जबकि इसी ब्लास्ट फर्निश में वैल्डिंग का भी काम चल रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ फर्निश ब्लास्ट हुआ। जिसमें तरुण कुमार के साथ बांकुड़ा के अमित कुमार और बांकुड़ा के ही नंतू मल्लाह भी चपेट में आ कर गंभीर रुप से झुलस गए। घटना के बाद तीनों को किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बजाय फैक्ट्री प्रबंधन फैक्ट्री के भीतर ही इलाज कराता रहा। लेकिन झुलसने से तीनों मजदूरों को काफी असहनीय जलन होने के बाद प्रबंधन को तीनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़ा। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons