हर रोज गिरिडीह मंे बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामले, रविवार को आएं 16 नए केस
शहरी क्षेत्र में मिले नौ, तो डुमरी में पांच और जमुआ व बेंगाबाद में एक-एक
गिरिडीहः
कोरोना संक्रमण के आंकड़े गिरिडीह में भी हर रोज बढ़ रहे है। संक्रमण दर अधिक है तो संक्रमण से बेहतर होने वालों के दर में फिलहाल काफी कमी है। वैसे राज्य के दुसरे जिलों की तरह गिरिडीह में जांच का आंकड़ा भी काफी कम है। क्योंकि हर रोज सिर्फ 800 से 900 टेस्टिंग ही हो पा रहे है। इसी क्रम में रविवार को साढ़े आठ सौ सैंपल का जांच रिपोर्ट आया। तो इसमें 16 नए केस सामने आएं। जबकि संक्रमण से बेहतर होने वालों का कोई आंकड़ा स्वास्थ विभाग के पास नहीं था। रविवार को जिले में आएं संक्रमण के 16 नए मामलों में नौ जहां सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र से है तो पांच डुमरी से और दो जमुआ से नए केस पाएं गए। स्वास्थ विभाग के सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में न्यू पुलिस लाईन में एक पुलिस कर्मी संक्रमित है। जबकि अरगाघाट में दो, शास्त्री नगर में एक, तिरंगा चाौक में एक और बेंगाबाद के मोतीलेदा और डोमापहरी में एक-एक संक्रमित पाएं गए। इस प्रकार जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 150 सौ के करीब पहुंच गया है। इधर स्वास्थ विभाग नए संक्रमितों के संपर्क में आएं लोगों की पहचान करने के साथ वैसे संदिग्धों से जांच कराने की भी अपील किया है।




