पचंबा पत्थर फैक्ट्री जा रहे 10 लाख के सफेद क्र्वाटज लोड ट्रक को गिरिडीह डीएफओ ने किया जब्त
गिरिडीहः
गिरिडीह वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सफेद क्र्वाटज पत्थर लोड ट्रक को जब्त किया है। ट्रक का मालिक पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव निवासी हैदर बताया जा रहा है। डीएफओ अग्रवाल ने सफेद क्र्वाटज पत्थर लोड ट्रक को बुधवार की अहले सुबह ताराटांड थाना क्षेत्र के लखनपुर जंगल से उस वक्त जब्त किया। जब पत्थर लोड कर ट्रक पचंबा के परसाटांड स्थित एक पत्थर फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलते वक्त डीएफओ ने बीच रास्ते में छापेमारी कर ट्रक को जब्त किया। हालांकि ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा। लेकिन ट्रक को जब्त कर डीएफओ वन प्रमंडल कार्यालय ले आएं। जहां मामले की जांच की जा रही है। डीएफओ के अनुसार हाईवा में लोड पत्थर की कीमत 10 लाख के करीब बताया जा रहा है। सफेद क्र्वाटज लोड हाईवा पचंबा के परसाटांड स्थित एक पत्थर फैक्ट्री पहुंचाया जा रहा था। इसका खुलासा जंगल में पत्थर लोड कर रहे कुछ मजदूरों ने वन प्रमंडल के पदाधिकारियों को बताया। मजदूरों ने यह भी बताया कि परसाटांड में एक पत्थर फैक्ट्री है। जहां सदर और बेंगाबाद और गांडेय के अलग-अलग वनभूमि क्षेत्रों से सफेद क्र्वाटज लोड कर इसी फैक्ट्री में पहुंचाया जाता है। मजदूरों द्वारा बताएं जाने के बाद अब वन प्रमंडल पदाधिकारी भी परसाटांड के उस पत्थर फैक्ट्री का पता लगाने में जुट गए है।




