LatestNewsझारखण्डराँची

स्थापना दिवस के दिन ओबीसी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करें सरकार: राजेश गुप्ता

  • 50 प्रतिशत तक आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल करंेगे मोर्चा के पदाधिकारी

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढ़ाएं। इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य भर में 10 नवंबर को मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने-अपने घरों, कार्यालयों पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और मुख्यमंत्री से ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग करेंगे। साथ ही जाति जनगणना के लिए मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भूख हड़ताल के समय काला बिल्ला लगाकर देश में जाति आधारित जनगणना करने की मांग भी करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों को अर्थात एससी, एसटी और अगड़ी जातियों को उनके जनसंख्या अनुपात में आरक्षण प्राप्त हो गए हैं। तो वह ओबीसी समुदाय को उनके जनसंख्या अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दी जा रही है, जबकि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी समुदाय का आरक्षण 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुशंसा भी किया है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहता, प्रदेश महासचिव विनय चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता, जिला अध्यक्ष बिरजू मेहता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा प्रियंका कुमारी, नागेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons