तिसरी में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया रन फोर पीस का आयोजन
- सेविका, सहायिका, पोषण सखी व युवतियां हुई शामिल
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में आजादी के 75वे वर्षगांठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को तिसरी प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रयवेक्षिका कुमारी किरण सिन्हा की अध्यक्षता में रन फोर पीस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी, सहायिका और कुमारी कन्याओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर तिसरी से एफसी आई गोदाम, गांधी मैदान से तिसरी थाना तक गावां गिरिडीह मुख्य मार्ग में दौड़ लगाई।
मौके पर किशोरी कन्या चम्पा कुमारी, सपना कुमारी, माया कुमारी, नयना कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी, सेविका कविता कुमारी, रीना देवी, रेणु देवी, गनेसी देवी, सुमित्रा देवी, आभा गुप्ता, गुड़िया देवी, कार्यालय सहायक रामलखन यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।
Please follow and like us: