नमाज के लिए विस में कमरा देने के विरोध में गिरिडीह भाजपा ने सीएम हेमंत और विस अध्यक्ष का किया पुतला दहन
सत्ता पाने के बाद बेशर्म हो गई है हेमंत सरकारः दिलीप वर्मा
गिरिडीहः
भाजपा के गिरिडीह जिला कमेटी ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन और विस अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया। विस भवन में नमाज अता करने के लिए कमरा देने के विरोध में और भाजपा नेता बाबूलाल मंराडी को राज्य प्रतिपक्ष नेता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपाईयों ने पुतला दहन किया। जिला कमेटी के इस विरोध प्रदर्शन की खासयित भी रही कि भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने सीएम समेत दोनों नेताओं का पुतला ली हुई थी। जिसमें शालिनी वैशखियार, रागिनी लहरी साहा समेत अन्य महिला नेत्री शामिल थी। जबकि पुतला दहन कार्यक्रम का नेत्तृव में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा कर रहे थे। हेमंत सरकार और विस अध्यक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन झंडा मैदान से निकला। तो स्थिति को देखते हुए नगर थाना पुलिस भी सक्रिय थी। थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी के नेत्तृव में झंडा मैदान से लेकर शहर के कई हिस्सों में पुलिस जवान सुरक्षा के लिए मुस्तैद थे।
झंडा मैदान से भाजपा का विरोध प्रदर्शन निकला। इस दौरान पार्टी की महिला नेत्री जहां सीएम और विस अध्यक्ष का पुतला लिए चल रही थी। वहीं पार्टी के एक-एक नेता और कार्यकर्ता के हाथों में हेमंत सरकार विरोधी नारों से अंकित तख्तियां थामे थे। तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में भाजपाईयों का हुजूम भी शामिल हुआ। झंडा मैदान से निकल कर भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन शहर के कचहरी रोड, मकतपुर रोड, काली बाड़ी चाौक होते हुए वापस टावर चाौक पर पहुंचा।
जहां पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने हेमंत सरकार को बेशर्म सरकार बताते हुए सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में आंकठ डूबी हुई है। अब यह सरकार इसी तुष्टिकरण की राजनीति अपनाकर ऐसे गलत फैसले ले रही है। इधर विरोध प्रदर्शन में पार्टी के नेता चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, दारा हाजरा, पूर्व महापौर सुनील पासवान, एजाज अहमद सोनू, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जाकिर हुसैन छोटू, इरफान, संदीप डंगाईच, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, मनोज मोर्या, ज्योति शर्मा, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, महेश राम समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।





