LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

जमामो मंदिर जा रहे सात महिलाएं समेत नौ श्रद्धालु तिसरी में सड़क हादसे में गंभीर रुप से जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार के पांडेयडीह गांव से पूजा-अर्चना करने तिसरी के जमामो मंदिर जा रहे सात महिलाओं समेत नौ लोग शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायलों में आॅटो चालक भी शामिल है। सभी एक ही आॅटो पर सवार थे। घटना तिसरी थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाका हथियागढ़ के समीप हुई। जहां श्रद्धालुओं से भरा आॅटो खराब रास्ता होने के कारण पलट कर सड़क किनारे जा गिरा। आॅटो के तेज गति और क्षमता से अधिक यात्रियों के रहने के कारण चालक आॅटो का संतुलन संभाल नहीं पाया। और यात्रियों को लिए आॅटो सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तिसरी थाना पुलिस के सहयोग से आॅटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। और 108 एबूंलेस से गंभीर रुप से घायल विश्वनाथ शर्मा व उनकी पत्नी घोलवा देवी को बाहर रेफर किया गया। तो सात घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया।

हालांकि इसे पहले सभी घायलों को धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दो को बाहर रेफर किया गया। जहां इलाज चल रहा था। घायलों में धनवार के नावाडीह निवासी कोदन शर्मा के 26 वर्षीय बेटे कारु शर्मा, 60 वर्षीय कलावती देवी, 35 वर्षीय रानी देवी, 35 वर्षीय प्रमिला देवी, 50 वर्षीय कुंती देवी, 75 बंधनी देवी, 55 वर्षीय विश्वनाथ शर्मा और विश्वनाथ की पत्नी घोलवा देवी शामिल है।


जानकारी के अनुसार पांडेयडीह की सात महिलाएं और विश्वनाथ शर्मा के साथ मिलकर पूजा-अर्चना करने के तिसरी के जमामो मंदिर जा रहे थे। जमामो जाने के लिए ही ग्रामीणों ने गांव के कारु शर्मा का आॅटो किराए पर लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालुओं को लेकर जमामो माता मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रहा आॅटो जब मंदिर से करीब ढाई किमी पहले पहुंचा। तो हथियागढ़ के निकट ढलान अधिक रहने और जर्जर रोड रहने के कारण आॅटो चालक कारु शर्मा का आॅटो से संतुलन खो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारु शर्मा काफी तेज गति से आॅटो चला रहा था। लिहाजा, ढलान होने के कारण संतुलन बिगड़ा। और श्रद्धालुओं को लिए आॅटो सड़क से करीब 10 फीट गरी खाई में एक साथ कई पलटी मारते हुए गिर पड़ा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons