LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

विधानसभा अध्यक्ष से मिला ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल

  • महाराष्ट्र और बिहार की तरह झारखंड विधानसभा से पास कर केंद्र सरकार को भेजे प्रस्ताव
  • जाति आधारित जनगणना व ओबीसी को मिले 52 प्रतिशत आरक्षण: राजेश गुप्ता

गिरिडीह। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा 7 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडल दिवस को मंडल सप्ताह के रूप में पूरे राज्य में ओबीसी सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में रविवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मिलकर जाति आधारित जनगणना और झारखंड में जनसंख्या अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा से पास कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की।


श्री गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए विधानसभा से पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजम अहमद ने कहा कि राज्य में आंदोलनकारियों को सम्मान मिलना चाहिए।


वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा की आरक्षण से संबंधित एक कमेटी बनाई गई है। उनका प्रस्ताव आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आंदोलनकारियों पर भी विचार हो रहा है।


मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद, सचिव संतोष शर्मा, इसराइल खालिद शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons