LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

पार्षद ने लिखा पत्र सड़क में बने गड्ढे का हो जल्द निर्माण

कोडरमा। नगरपरिषद झुमरी तिलैया की निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर शहर के समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने नगरपरिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार को देकर बताया कि शहर के वीर कुंवर सिंह चैराहा पानी टंकी रोड, राजगढ़िया रोड चैराहा के समीप गड्ढे हो जाने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पिंकी जैन ने इस गड्ढे को भरा कर पीसीसी पथ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह चैक के सामने चैराहे पर बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण वहां पर बरसात का पानी जमा हो जाता है और हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। बताया कि इसी रास्ते में रोटरी आई हॉस्पिटल, जैन मंदिर, सीडी गर्ल्स हाई स्कूल, जैन विद्यालय, हॉस्पिटल,जैन मंदिर है। हजारों लोग रोज इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। कभी भी लोग दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं और दो पहिया चार पहिया वाहन उलट सकता है। इसलिए जनहित में इस समस्या का समाधान करते हुए निर्माण कार्य किया जाए।

Please follow and like us:
Hide Buttons