LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

कार्यकर्ताओं ने मनाई लोजपा संस्थापक स्व. पासवान की जयंती, दी श्रद्धाजंलि

  • सामाजिक न्याय, दलित अधिकार एवं गरीबों के हित के लिए किये थे कई काम: राज
  • भारत के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा स्व. पासवान का नाम

गिरिडीह। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को स्थानीय चित्रांश भवन में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, महिला जिला अध्यक्ष आरती सिंह, जिला प्रधान महासचिव कमलेश शर्मा, जिला महासचिव रंजीत कुमार सिंह, युवा नगर अध्यक्ष संतोष यादव, मीडिया प्रभारी पियूष सागर, प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा की स्व. राम विलास पासवान दलितों शोषित अल्पसंख्यक को एवं ऊंची जाति के गरीब लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार संघर्ष करते रहे थे। स्व. पासवान 50 साल के संसदीय जीवन में जहां 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त किया। वहीं सामाजिक न्याय के लिए दलित अधिकार एवं गरीबों के हित के लिए अनेकों काम किये थे। स्व. पासवान कल्याण मंत्री के हैसियत से मंडल कमीशन को लागू कराने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा संसद भवन के सेंट्रल हॉल में लगवाने के साथ ही बाबा साहब की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित कराया तथा भारत रत्न से सम्मानित कराने में अहम योगदान निभाया था। वे सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए संसद भवन में लगातार आवाज उठाते रहे थे।

कहा कि स्व. पासवान सहज और निर्मल हृदय के व्यक्ति थे। कार्यकर्ताओं के लिए उनके हृदय में अपार प्रेम था। स्व. पासवान के पास जो भी फरियादी जाता था उसे हर तरह की मदद मिलती थी। भारत के राजनीतिक इतिहास में स्व. पासवान का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

श्री राज ने कहा कि एक कार्यकर्ता की हैसियत से मैंने 35 वर्ष स्व. पासवान के साथ गुजारा और महसूस किया कि देश में स्व. पासवान जैसा नेता का अवतार गरीबों दलितों एवं समाज के वंचित लोगों के लिए समर्पित है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons