पेट्रोलियम पद्धार्थ में वैट पूर्व के रघुवर सरकार के कार्यकाल में ही था, जिसे हेंमत सरकार ने बढ़ने नहीं दियाः आलोक दुबे
रांची जाने के क्रम में कांग्रेस के प्रर्देश प्रवक्ता ने गिरिडीह में किया प्रेसवार्ता
गिरिडीहः
झारखंड कांग्रेस के प्रर्देश प्रवक्ता आलोक दुबे देवघर से रांची जाने के क्रम में शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। जहां शहर के परिसदन भवन में प्रेसवार्ता के दौरान प्रर्देश प्रवक्ता ने जहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तो साथ ही दुहराया कि साल 2021 नियुक्तियों का साल ही साबित होगा। इसकी तैयारी में हेंमत सरकार जुट गई है। इसकी बानगी है कि जेपीएससी के चैयरमेन की नियुक्ती करना। जिस जेपीएससी के नाम से भाजपा पहले हड़कती थी। उसी जेपीएससी को दुरुस्त करने की प्रकिया में हेंमत सरकार की तैयारी शुरु हो चुकी है। कहा कि नियुक्तिी की प्रकिया भी जल्द पूरा होगा। इसके लिए हर विभागों को विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया जा चुका है। प्रर्देश प्रवक्ता दुबे ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल को लोग समझ भी चुके है और बखूबी जान भी चुके है। कोरोना काल में मंहगाई बढ़ाने का मतलब अब जनता धीरे-धीरे समझ रही है। 11 महीनें में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। और अब भी कीमतों में वृद्धि जारी ही है। इसे जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रर्देश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर रघुवर सरकार के कार्यकाल में वैट बढ़ा हुआ था। और हेंमत सरकार को सत्ता मिलने के बाद अब तक वैट में कोई इजाफा नहीं किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दुसरी लहर ने मोदी सरकार के कार्यकाल हकीकत जनता को बता दिया। इसके बाद भी टीकाकरण के आंकड़ो में अब जिस प्रकार मोदी सरकार हेरफेर कर अपनी उपलब्धि गिनाने के प्रयास में है। उसकी सच्चाई भी धीरे-धीरे दिख रहा है। क्योंकि टीकाकरण पूरे देश में बेहद धीमी गति में चल रहा है। इधर प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के अध्यक्ष नरेश वर्मा, कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटु और सतीश केडिया समेत कई मौजूद थे।