LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राष्ट्रीय सूंडी समाज के प्रदेश मंत्री बने मुकेश मंडल

लोगों ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह। राष्ट्रीय सूंडी समाज के बैनर तले मंगलवार को संगठन विस्तार करते हुए सरिया के मुकेश कुमार मंडल को प्रदेश मंत्री बनाया गया।
मौके पर मुकेश कुमार मंडल ने राष्ट्रीय सूंडी समाज के सभी वरीय अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमे जो दायित्व मिला है उसे हर सम्भव निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। कहा कि संगठन के प्रति समर्पित होकर एवं पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य करूँगा। समाज को एकजुट करने का प्रयास करूंगा। मुकेश के प्रदेश मंत्री बनने के बाद रणवीर मंडल, अर्जुन मंडल, हरिहर मंडल, चिंतामणि मंडल, महेश मंडल आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons