LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ट्रेक्टर पलटने से पांच छात्र घायल, रेफर

ट्रेक्टर से नहाने जा रहे थे नदी


गिरिडीह। तिसरी थाना के चंदौरी मोदी बीघाह गांव में ट्रैक्टर पलटने से पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस से तिसरी अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। एक छात्र विकास कुमार गंभीर स्थिति होने के कारण गिरिडीह से धनबाद रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि मोदी बीघाह के भोला साव के ट्रेक्टर में सवार होकर पांच लड़का नदी नहाने जा रहा था। इस बीच संतुलन बिगड़ने से रास्ते में ही ट्रेक्टर पलट गई। जिससे कमलेश कुमार 15वर्ष, सोनू कुमार 16, अभिषेक कुमार 16, जितेंद्र कुमार यादव व विकास कुमार को गंभीर चोट लगी। विकास कुमार की स्थिति काफी नाजुक थी। सभी घायलों का तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुई। सभी घायल चंदौरी मोदी बीघाह के रहने वाला है। बताया जाता है सभी घायल लड़के मोदी बीघाह उच्य विद्यालय के छात्र है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons