LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का हुआ 9वां अधिवेशन

  • नये पदाधिकारियों का हुआ चयन, विरेन्द्र पांडेय बने अध्यक्ष

गिरिडीह। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ की ओर से रविवार को एसपी कोठी के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9वां अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक उत्तम सिंह ने की। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सर्किल रांची के प्रमंडलीय सचिव रामेश्वर गोप प्रमंडलीय अध्यक्ष कमलेश सिंह, डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह, डाक निरीक्षक सुचित्रा कुमारी, हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, दशरथ प्रसाद, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर वीरेंद्र पांडे, सचिव के पद पर बंसीधर यादव कोषाध्यक्ष के पद पर अखिलेश प्रसाद यादव को चुना गया। बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचितों को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियां, मंडलीय एवं प्रमंडलीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्या एवं उसके निदान को लेकर उठाये जा रहे कदम पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सभी ने संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी दायित्व दिया गया है उसका बखूबी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। सभी नव चयनितो ने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधते हुए विभाग द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अपने अपने पद पर रहते हुए सभी ने ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने की बातें कहीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons