LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मुख्यमंत्री ने गिरिडीह जिले को दिया 586.91 करोड़ की सौगात, करीब 156 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

  • भाजपा पर कसा तंज कहा झारखंड अलग होने के बाद सत्ता में रहने के बाद भी नही किया विकास
  • राज्य के मजदूर व किसानों के लिए कर रही झारखंड सरकार काम

गिरिडीह। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह जिले को करोड़ो की सौगात देते हुए करीब 586.91 करोड़ की 156 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। नगर भवन में आयोजित समारोह का मुख्यमंत्री के अलावे झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन, बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, प्रो0 जय प्रकाश वर्मा, निजामउद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ही 166.75 करोड की लागत पूरी हो चुकी कुल 57 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं 420.16 करोड़ की लागत से 99 योजनाओं का शिलान्यास किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां जनता के सहुलियत के लिए अधिकारियों को उनके गांव तक भेजा गया। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने धनबाद में यूरिया का प्लांट शुरू किया। लेकिन किसानों को यूरिया के साथ ही सिंचाई की सुविधा भी मुहैया कराना जरूरी है। झारखंड सरकार मजदूरो व किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष कभी भी झारखंड के उत्थान के लिए काम नही की और जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मूलवासियों के अधिकार के लिए काम कर रही थी तो उसे परेशान किया गया। कहा कि विपक्ष कुछ भी कर लें पर झारखंड सरकार मूलवासियों के हीत में पेंशन योजना, शिक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।

कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के समय झारखंड में भाजपा नेतृत्व की सरकार थी, लेकिन झारखंड आंदोलन में भाजपा कोई भूमिका नही होने के कारण राज्य के विकास से काई मतलब नही रखा। कहा कि लंबे समय के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार लगातार विकास कार्य में लगी हुई है। राज्य के सुदूवर्ति क्षेत्र तक सड़क बनाने के साथ ही हर गरीब तबके लिए रोटी कपड़ा व मकान की व्यवस्था करने के साथ ही वृद्धा पेंशन दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हफिजुल अंसारी, विधायक विनोद सिंह सहित अन्य अतथियों ने संबोधित किया और झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त दी प्रवा लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पौधा व स्मृति चिन्ह देकर किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons