प्रतिमा विसर्जन के साथ 10 दिवसीय वासंतिक दुर्गा पूजन संपन्न
- नम आंखों से भक्तों ने दी माता को विदाई
- सादगी के साथ इस बार सरिया में मनाई गई रामनवमी: डॉ रविंद्र कुमार राय
गिरिडीह। गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होने के साथ ही गिरिडीह में वासंतिक नवरात्र सपंन्न हो गया। गुरुवार को भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। शहर के आईसीआर रोड स्थित छोटकी दुर्गा मंडप से भक्तों ने सादगी के साथ प्रतिमा लेकर बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया।
इधर सरिया प्रखंड क्षेत्र में 10 दिनों से हो रही रामनवमी सह वासंतिक दुर्गा पूजा महोत्सव गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। किसी प्रकार की शोभायात्रा नहीं निकाली गई। इस वर्ष राम नवमी पूजा पर कोरोना का असर दिखा। सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी शांति के साथ भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कुछ लोगों के ही सहयोग से गुरुवार को मां भगवती की पूजा अर्चना कर संध्या को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
ठाकुरबाड़ी मंदिर के यजमान सह कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ.रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए पूरी शांति के साथ माता की विदाई दी गई। कहा कि प्रत्येक वर्ष माता की विदाई में सैकड़ों महिला-पुरुष जुलूस की शक्ल में तामझाम के साथ सरिया बाजार के प्रमुख सड़कों पर भ्रमण कर प्रतिमा का विसर्जन करते थे। परंतु इस वर्ष कोरोना के संक्रमण की गति तेज हो गई है। तत्काल भयावह स्थिति मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक व्याप्त हुआ है। सरकारी तंत्र को ओर सक्रिय होने की जरूरत है।