Latestझारखण्डदेश

मधुबन थाना में बकरी चोरी के आरोपी की मौत, पुलिस पिटाई से मौत की आशंका

झारखण्ड। राज्य के अति पिछड़े जिले गिरिडीह मधुबन थाना में बकरी चोरी के आरोप में लाएं गया आरोपी बबलू सोनार की मौत पुलिस की पिटाई से हो गई।  घटना बीती रात की है, लेकिन मामले का खुलासा शनिवार की सुबह हुई। मृतक धनबाद के तोपचाची का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षिय बबलू सोनार को शुक्रवार को मधुबन थाना इलाके के खोटाटाण्ड गांव के ग्रामीणों ने मधुबन थाना को सोंपा था। इसके बाद दूसरे दिन उसके मौत की जानकारी मिली। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस बात को बताने से मधुबन थाना प्रभारी इंकार कर रहे है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार  की रात मधुबन थाना के एक पुलिस कर्मी द्वारा उसकी पिटाई करने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद आरोपी की मौत हो गई। हालांकि किसी पुलिस पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि नही की है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार खोटाताण्ड गांव में शुक्रवार को तोपचाची का रहने वाला युवक बबलू सोनार किसी ग्रामीण का बकरी चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरण ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर मधुबन थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Please follow and like us:

3 thoughts on “मधुबन थाना में बकरी चोरी के आरोपी की मौत, पुलिस पिटाई से मौत की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Show Buttons
Hide Buttons