LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

चकमन्जों में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन

मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार: मुखिया

गिरिडीह। मतदाता दिवस के मौके पर विधिक सहायता केन्द्र चकमन्जो के तहत सोमवार को जमुआ प्रखंड के ग्राम चकमन्जो में मुखिया वृजनन्द तिवारी की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मंच संचालन पीएलवी सुबोध कुमार साव ने शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को मतदाता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार है। मतदान निष्पक्ष रूप से करना चाहिए। कोई जाति, धर्म, समुदाय के नाम पर मतदान नही करना चाहिए। झालसा से संचालित योजना मानवता, चेतना, श्रमेव वदंते, कर्तव्य, तृप्ति, आत्मनिर्भता, कुपोषण एवं नशा मुक्ति इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कहा कि 30 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाना है इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर उपस्थित कुणाल सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, बीएलओ चमेली देवी, किष्टो राम, अनिल राय आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons