LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में गिरिडीह के दोनों विधायक दिख रहे है सक्रिय

गिरिडीहः
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गिरिडीह में तेज से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गांडेय विधायक सरफराज अहमद अपने-अपने क्षेत्र में हर रोज कैंप पहुंच कर लोगों की परेशानियों को दूर करते दिख रहे है। हालांकि झामुमो की टीम फिलहाल कहीं नजर नहीं आ रही है। लेकिन दोनों विधायक शुक्रवार को भी कैंप पहुंचे। और लोगों के परेशानियों को समझते दिखे। सदर विधायक सोनू इस दौरान सदर प्रखंड के बरमोरिया पहुंचे। जहां कैंप में लोगों का पहुंचना शुरु था। तो सीओ रविभूषण प्रसाद, मुखिया मुन्ना साव समेत कई और पदाधिकारी वहां मौजूद दिखे। जबकि कई युवतियां भी वहां सावित्री बाई फूले किशोरी योजना का निबंधन कराने पहुंची थी। कैंप पहुंच रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सदर विधायक खुद एक-एक लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों और कर्मियों को कई निर्देश देते दिखे। जमीन का म्यूटेशन छोड़ कैंप में हर योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों को उसे जोड़ा भी जा रहा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons