LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मधुबन में आयोजित महापारणा महाप्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव

  • मंच पर दोनों संतो ने एक दूसरे का किया अभिवादन
  • जगह जगह पतंजली व भारत स्वाभिमान न्यास ने किया स्वागत

गिरिडीह। योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज शनिवार को श्री सम्मेद शिखर मधुबन में आयोजित महापारणा महाप्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे। जहां उनके अलग अलग स्थानों पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। वहीं मधुबन के मैदान में आयोजित महापारणा महोत्सव में शामिल होने से पूर्व जैन समाज के द्वारा योग गुरु स्वामी रामदेव जी का भव्य रूप से स्वागत किया गया। जिस गाड़ी से योग गुरु स्वामी रामदेव जी पहुंचे उस पर चढ़ कर जैन भक्तो के अभिवादन को योग गुरु ने स्वीकार किया।
महोत्सव में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने मंच पर बैठने के बाद तप और साधना तोड़कर महापारणा के लिए श्री सम्मेद शिखर जी से नीचे उतरे मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संतो की परंपरा भी मंच पर खूब दिखी। दोनां संतो ने एक दूसरे का अभिवादन किया। वहीं मंच पर लगे सिंहासन से मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज ने योग गुरु स्वामी रामदेव जी को कई उपहार भी भेंट किया।

इधर देवघर से गिरिडीह आने के क्रम में बेंगाबाद चौक पर पतंजलि परिवार की ओर से योग गुरु स्वामी रामदेव का स्वागत किया गया। मौके पर बाबा रामदेव ने हाँथ उठाकर सभी लोगों का अभिनंदन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पतंजलि परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons