LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में मनाया गया योग दिवस

  • अधिकारियों के साथ साथ आम आम लोगों ने किया योगासन

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के ब्लॉक सभागार में बिडिओ संतोष प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को 8वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योगासन किया।

विडिओ संतोष प्रजापति ने कहा की योग दिवस पर हर साल नई थीम रखी जाती है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुवात साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसलिए हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दुनिया भर में लोग जगह-जगह में योग कर रहे है और लोगो में योग के प्रति जागरूकता फैलाने में काम कर रहे है।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कहा की शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है।

इस मौके पर सीओ असीम बाड़ा, बीपीओ राजकुमार मरांडी, विक्की सिन्हा, सौदागार पंडित आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons