LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में महिला कांग्रेस का महिला मैत्री सम्मेलन संपन्न, शामिल हुई प्रर्देश अध्यक्ष समेत कई

गिरिडीहः
गिरिडीह महिला कांग्रेस का महिला मैत्री सम्मेलन रविवार को भंडारीडीह में हुआ। सम्मेलन में प्रर्देश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, गिरिडीह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा समेत कई महिला नेत्री शामिल हुई। इस दौरान महिला कांग्रेस की नेताओं ने प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत की। जबकि मैत्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रर्देश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पूरे देश में महिला अत्याचाार का शिकार हो रही है। दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मणिपुर से लेकर कई राज्यों में महिला हिंसा में तेजी से वृद्धि हुआ है। क्योंकि 2024 में जो वादे कर मोदी सरकार आई, वो वादे भी मोदी सरकार भूल चुकी है। प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले 2024 का लोस चुनाव हर महिलाओं को अपने अधिकार लेने वाला और उनका भविष्य करने वाला होगा। ऐसे में महिलाओं को सजग रहना होगा, हर झूठे वादे और दावों से महिलाओं को चौकन्ना रहना होगा। इधर महिला कांग्रेस के मैत्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिडीह की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना ही अब हर महिलाओं का लक्ष्य रह गया है। क्योंकि राहुल गांधी ने एक बार फिर देश की सुरक्षा के लिए न्याय यात्रा को शुरु कर दिया है। इधर मैत्री सम्मेलन को गिरिडीह कांग्रेस के अध्यक्ष धनजंय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अशोक विश्कर्मा ने भी संबोधित किया। जबकि मैत्री सम्मेलन में पिंकी सिंह, गायत्री देवी, लड्डु खान, पूर्णिमा देवी, नूतन देवी, सविता देवी समेत कई मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons