LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

वूमेंस एशियन हॉकी चौंपियनशिप ट्रॉफी पहुंचा गिरिडीह, समाहरणालय में हुई प्रदर्शनी

  • उपायुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गिरिडीह। झारखंड वूमेंस एशियन हॉकी चौंपियनशिप ट्रॉफी राज्य के कई हिस्सों से टूर करता हुआ बुधवार को गिरिडीह पहुंचा और समाहरणालय में ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शनी आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और खेल अधिकारी अर्जुन ने किया। जबकि प्रदर्शनी को देखते हुए कई स्कूलों के छात्रों और अधिकारी के साथ हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए और ट्रॉफी का दीदार किया। इस दौरान हर खिलाड़ीयो ने वूमेंस एशियन हॉकी ट्रॉफी की तारीफ करते दिखे।

मौके पर उपायुक्त श्री लकड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये गिरिडीह के सौभाग्य की बात है कई जिलों का भ्रमण करते हुए ट्रॉफी गिरिडीह आया है। इसका मकसद खिलाड़ियों में खेल को लेकर उत्साह पैदा करना है क्योंकि राज्य में ऐसे आयोजन का होना भी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का एक बड़ा संकेत है। खिलाड़ियों में स्पोर्ट्स को लेकर उत्साह होना भी जरूरी है। तभी वो ट्रॉफी जीतने के प्रति खुद में एक ललक पैदा कर सकते है।

मौके पर डीपीआरओ रश्मि सिन्हा समेत कई पदाधिकारियों के अलावे कई खिलाड़ी भी शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons