धनवार में केरोसिन डालने के क्रम में लालटेन फटने से महिला झुलसी
पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
गिरिडीह। गिरिडीह के धनवार प्रखंड के चदंरखो के अम्बातांड़ गांव में लालटेन में केरोसिन डालने के दौरान एक 27 वर्षिया महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जलने से झुलसी महिला की पहचान अम्बातांड़ गांव निवासी पंकज राय की पत्नी उषा देवी के रूप में किया गया है। घटना के बाद पीड़ित महिला को राजधनवार के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी मिलने के बाद धनवार के घोड़थंबा ओपी पुलिस भी रेफरल अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल ये स्पष्ट नही हुआ है कि महिला को उसके ससुराल ने जलाया है या खुद झुलसी है। लेकिन उषा देवी के पिता टाटो गांव निवासी रेवत राय ने ससुराल पर ही दहेज के लिए बेटी को जलाने का आरोप लगा रहे है। वहीं इलाजरत उषा ने पुलिस को दिए फर्द बयान में लालटेन फटने से घटना होने की बात कहीं है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।