LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महिलाओं में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, अहले सुबह से ही मतदान के लिए लाईन में खड़ी थी महिलाएं

  • बुजुर्गो में भी दिखा मतदान को लेकर उत्साह

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के दौरान पुरूषों के साथ साथ महिलाओं व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युं कहा जाये कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की अच्छी खाशी भागीदारी देखी गई। अहले सुबह से ही महिलाएं सारे काम को छोड़कर मतदान केन्द्र पहुंच गई थी। जिसके कारण करीब करीब सभी मतदान केन्द्रों में महिलाओं की लंगी लंबी कतारे देखने को मिली। इस क्रम में करीब एक से दो घंटे तक महिलाओं ने लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बुजूर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। जिससे उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी नही हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons