LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह-धनबाद रोड के बड़कीटांड में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

गिरिडीहः
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित बड़कीटांड में शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे का बताया जा रहा है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस के साथ मृतिका पार्वती देवी के परिजन के साथ झामुमो कार्यकर्ता प्रधान मुर्मु भी घटनास्थल पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका पार्वती हांसदा बड़कीटांड की रहने वाली थी। और शनिवार की सुबह पत्ता तोड़कर बेंचने के लिए बड़कीटांड बाजार ही जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उधर से गुजरा। जिसके चपेट में आने से पार्वती देवी की मौत हो गई। हालांकि यह स्पस्ट नहीं हुआ कि मृतिका पार्वती देवी को किस वाहन ने मारा। और अज्ञात वाहन कहां से कहां जा रहा था। क्योंकि घटना सुबह करीब छह बजे का है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons