LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह नगर निगम की एजेंसी अकांक्षा के साईट प्रभारी के साथ सगे भाईयों ने किया मारपीट, लगी गंभीर चोटे

गिरिडीहः
गिरिडीह नगर निगम की सफाई एजेंसी अकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के साईट प्रभारी धनजंय पांडेय के साथ दो सगे भाईयों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद भुक्तभोगी धनजंय पांडेय ने बेंगाबाद थाना पुलिस और प्रभारी उप नगर आयुक्त को लिखित रुप से मामले की जानकारी दिया है। और आरोपी भाईयों सुरेन्द्र व रामदेव यादव के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया है। थाना को दिए आवेदन में भुक्तभोगी और साईट प्रभारी पांडेय ने कहा कि निगम द्वारा बेंगाबाद के मोतिलेदा गांव में कचरा प्रबंधन के लिए हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जा रहा है। हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य का जिम्मा नगर निगम द्वारा अकांक्षा को दिया गया है। शनिवार को निर्माण कार्य के लिए गिट्टी गिराया गया था। गिट्टी चोरी करने ही मोतिलेदा गांव के रामदेव और सुरेन्द्र यादव निर्माण स्थल पहुंचे। और चोरी-छिपे गिट्टी चुराकर निकलने वाले थे। दोनों भाईयों को गिट्टी चुराते देख अकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के साईट प्रभारी धनजंय पांडेय ने जब दोनों को टोंका। तो दोनों ने राॅड से धनजंय पर वार कर दिया। जिसे साईट प्रभारी को गंभीर चोट लगा। इस दौरान साईट प्रभारी ने घटना की जानकारी थाना को देते हुए कहा कि इसे पहले भी दोनों भाई इस सरकारी योजना के निर्माण स्थल से कई समानों की चोरी दोनों भाई कर चुके है। विरोध करने पर दोनों भाई साईट प्रभारी को धमकी भी देते रहे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons