LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

नगर विकास मंत्रालय का वेबसाईट हुआ फेल, गिरिडीह नगर निगम में मकान नक्शा के आवेदन हो रहे है पैंडिग

गिरिडीहः
नगर विकास मंत्रालय के वेबसाईट ने मकान बनाने वालों की परेशानी बढ़ा दिया है। वेबसाईट अपडेट नहीं रहने के कारण ही गिरिडीह नगर निगम में करीब 20 आवेदन लंबित पड़ गए है। जिनलोगों ने अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए निगम के वेबसाईट में आॅनलाईन आवेदन डाला था। नगर निगम सूत्रों की मानें तो यह परेशानी करीब दो माह से हुई है। फिलहाल ना तो वेबसाईट खुल पा रहा है। और ना ही उपनगर आयुक्त से लेकर अर्बन प्लाॅनर और इंजिनियर ही अपने आईडी से किसी जमीन मालिक के नक्शा को पास कर पा रहे है। स्थिति यह है कि मकान बनाने वाले पिछले कई दिनों से निगम का चक्कर काट रहे है। लेकिन हर बार आवेदकों को एक ही जवाब मिलता है कि अभी नक्शा पास नहीं हो रहा है।
दरअसल, नगर विकास मंत्रालय का ूूूण्इनसपकपदह ंचचतवअंस उंदहउमदजण् ब्वउ वेबसाईट आवेदकों के पिछले दो महीनों से खुल रहा था। और आवेदक अपने मकान बनाने के लिए नक्शा भी अपलोड कर रहे थे। वहीं अब हालात यह है कि नक्शा पास कराने के लिए आवेदन तो दूर निगम के अधिकारी और कर्मी भी वेबसाईट के अपने आईडी को नहीं खोल पा रहे है। जानकारी के अनुसार यह समस्या पिछले दो महीनों से रहने का कारण रहा कि पूर्व नगर आयुक्त अनिल कुमार के रिटायरमेंट के बाद निगम की जिम्मेवारी कुछ दिनों के लिए सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित को दिया गया। इस दौरान निगम द्वारा प्रेरणा दीक्षित का आईडी तैयार किया गया। इसके कुछ दिनों बाद ही नगर विकास मंत्रालय द्वारा उपनगर आयुक्त राजेश प्रजापति का स्थायी प्रतिनियुक्ती किया गया। निगम की और से राजेश प्रजापति का आईडी तैयार किया गया। इस बीच उपनगर आयुक्त कुछ दिनों के लिए अवकाश पर गए। तो नगर निगम का प्रभार डीटीओ रोहित सिन्हा को सौंपा गया। प्रभारी उपनगर आयुक्त के लिए भी निगम ने नया आईडी तैयार किया। हालांकि निगम के कई वैसे पदाधिकारी और कर्मियों के आईडी भी नहीं खुले रहे है। जो नक्शा पास करने के काम से जुड़े है। इस बीच अवकाश से लौटकर प्रभार लेने के बाद राजेश प्रजापति के आईडी को दुबारा अपलोड किया गया। तो अब वेबसाईट खुलना ही बंद हो गया।
इधर मामले को लेकर उपनगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने भी कहा कि यह सही है कि वेबसाईट खुल नहीं रहा है। वेबसाईट को मंत्रालय से अपटूडेट कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons