LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मुखिया संघ के सम्मेलन में हुआ जिलाध्यक्ष का चुनाव, भागीरथ बने जिलाध्यक्ष

  • सम्मेलन में शामिल हुए जिले के 14 प्रखंडों के मुखिया

गिरिडीह। शहर के झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में मुखिया संघ का सम्मेलन सह संघ का चुनाव चापुआडीह के मुखिया शमीम आलम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिले के 344 मुखिया शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान जिले के सभी 14 प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों के द्वारा जिला मुखिया संघ का चुनाव कराया गया। जिसमें कुल 5 प्रत्याशी मुकेश यादव, भागीरथ मंडल, रामदेव यादव, सुबोध यादव, अकबर अंसारी अध्यक्ष पद के लिए भाग लिया जिसमे प्रखंड अध्यक्ष के मतदान करने के बाद 7 मत लाकर अलगुंदा पंचायत के मुखिया भागीरथ मंडल ने विजय हासिल किया।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चापुआडीह के मुखिया शमीम आलम ने कहा कि संघ के जिलाध्यक्ष का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया है। जिसमें भागीरथ मंडल को जिला अध्यक्ष चुना गया है। कहा कि जल्द जिला कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जायेगा। वहीं भागीरथ मंडल ने कहा कि संघ के द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का काम करूंगा और संघ के लिए उचित कार्य को करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

मौके पर मुखिया मोहम्मद मुमताज अंसारी, महेंद्र वर्मा, मोहम्मद साबिर, मुन्ना प्रसाद, शिवनाथ साव, रविंद्र कुमार, रूबी कुमारी, कुंती देवी, रेनू देवी, सहारा खातून, ओम प्रकाश, अकबर अंसारी, बीरबल मंडल के अलावे मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा, अनिल रजक सहित पूरे जिले के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons