LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चुनाव जितने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन

  • पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य रूप से स्वागत
  • विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता, लड़ाई अभी बाकी है: कल्पना सोरेन

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रविवार को क्षेत्र भ्रमण के बाद शहर के बस स्टेंड रोड सिथत पार्टी के जिला कार्यालय पहुंची। जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से उनका स्वागत किया। इस दौरान कई नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर कल्पना मुर्मू सोरेन का अभिनंदन किया।

मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं यहां की जनता की शुक्र गुजार हूं जिन्होने मुझे अपना योगदान देकर विधायक बनाया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी शुक्रगुजार हूं जो मुझे इस लायक समझा। इस दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्यसभा सांसद सह गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को भी धन्यवाद दिया।

कहा कि मैं गिरिडीह में पहली बार उस वक्त आई जब हेमंत सोरेन जेल में थे और गिरिडीह के झंडा मैदान में कार्यक्रम में हुआ था। उस वक्त मै रोई थी और इस दौरान मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा के परिवार ने ही संभाला था और हमेशा आप लोगों ने हेमंत जी का भी साथ दिया। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लोग कमर कस लें क्योंकि लड़ाई अभी बाकी है।

मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज सांसद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, सईद अख्तर, रॉकी सिंह सहित कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons